फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटेट : किसी के सूट पर तो किसी के हाथ पर मिले उत्तर

Mon, 16 Nov 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के एचटेट के दूसरे दिन परचा लीक हुआ या नहीं, इसे लेकर सब खामोश हैं। शहर के कई सेंटरों पर छात्राओं के सूट और हाथों पर भी उत्तर लिखे मिले। कई जगह पेपर शुरू होने से आधे घंटे पहले तक आंसर-की परीक्षार्थियों के व्हाट्स एप पर पहुंची।
विज्ञापन


आईसी कॉलेज के बाहर अपनी एक परिचित का पेपर कराने पहुंचे बोहर निवासी युवक के पास से टुकड़ों में आंसर-की मिली। इन सबकों पुलिस ने हिरासत में भी लिया, लेकिन सभी मामलों में पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने यह मानने से इंकार कर दिया कि बरामद आंसर-की असली आंसर-की से मेल खा रही हैं।

इससे पहले, शनिवार की परीक्षा रद होने के बाद लीक के साये में रविवार सुबह साढ़े दस बजे जिले के 35 केंद्रों पर अफवाहों के बीच प्राइमरी लेवल-1 की परीक्षा कराई गई। परीक्षा शुरू होने से पहले अभ्यर्थियों को सघन तलाशी केे बाद एंट्री दी गई, लेकिन परीक्षा शुरू होते ही अफवाहों का दौर शुरू हो गया। पेपर लीक की अफवाह का पता चलते ही आला अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


चेकिंग के दौरान आईसी कॉलेज से एक छात्रा को नकल करते पकड़ा गया। छात्रा ने सूट के अंदर वाले हिस्से की तरफ आंसर-की की तरह कुछ सवालों के जवाब लिख रखे थे। उसका पेपर छीन लिया गया और उसे हिरासत में ले लिया। वहीं, डी पार्क के पास एसआरएस स्कूल में एक छात्रा के हाथ पर उत्तर लिखे मिले। उसे भी काबू कर लिया गया। दूसरी पाली में जिले में 45 केंद्रों पर टीजीटी लेवल-2 की परीक्षा कराई गई।

वैश्य कॉलेज, जाट कॉलेज, नेकीराम शर्मा कॉलेज समेत अन्य कई केंद्रों से करीब आधा दर्जन से अधिक अभ्यर्थियों को नकल करते पकड़ा गया। जाट कॉलेज में भी छात्रा को इसी तरह सूट के अंदर नकल करते धरा गया। पुलिस ने सभी को शक के आधार पर हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आईसी कॉलेज के बाहर से कार सवार एक युवक को हिरासत में लिया। उसके पास से एक आंसर-की बरामद हुई। पकड़ा गया युवक अपनी परिजन को पेपर दिलाने आया था।

शक के आधार पर आंसर-की को मिलान के लिए बोर्ड में भेजा गया, लेकिन वह गलत निकली। अफवाहों के दौर में शिक्षा विभाग के साथ-साथ पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने भी पेपर लीक से इंकार कर दिया।

24959 अभ्यर्थी थे पंजीकृत
सुबह 10:30 से एक बजे तक हुई परीक्षा में 10654 ऑफलाइन और 240 अभ्यर्थी ऑनलाइन परीक्षा के लिए पंजीकृत थे। दोपहर के समय 3 से शाम 5:30 बजे तक हुई लेवल-2 यानि टीजीटी परीक्षा में 13823 ऑफलाइन और 242 अभ्यर्थी ऑनलाइन परीक्षा के लिए पंजीकृत थे। कुल मिलाकर दोनों पाली की परीक्षा के लिए 24959 अभ्यर्थी पंजीकृत थे।
विज्ञापन


डीईओ बोलीं, नहीं हुआ पेपर लीक
जिले के किसी भी केंद्र पर पेपर लीक नहीं हुआ है। पेपर लीक को लेकर जो भी अफवाह रही, वह सब गलत थी। पेपर शांतिपूर्वक संपन्न करा दिया गया है।
- सत्यवती नांदल, डीईओ रोहतक।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें