फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बगैर एडमिट कार्ड कैसे परीक्षा देंगे एमडीयू के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र युवा संघर्ष समिति (सीवाईएसएस) ने एमडीयू दूरस्थ शिक्षा निदेेशालय के विद्यार्थियों को अब तक एडमिट कार्ड नहीं दिए जाने की निंदा की। विवि में सात जून से शुरू हो रही परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की मांग करते हुए संगठन ने विद्यार्थियों की समस्या विवि प्रशासन के समक्ष रखी। इस संबंध में संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक धनखड़ व प्रदेश सचिव अमन आलडिया के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने एमडीयू के सहायक परीक्षा नियंत्रक प्रो. राहुल ऋषि को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

संगठन के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि विद्यार्थियों ने डिस्टेंस दूसरे व चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं पिछले साल जून माह में दी थी। इसमें काफी विद्यार्थियों को री मिली थी। री-अपीयर की परीक्षाएं इस साल दोबारा जून में होनी थी। विद्यार्थियों ने गलती से अक्तूबर में री-अपीयर का आवेदन भर दिया। इसके बाद दिसंबर में होने वाली परीक्षा में जब वह एडमिट कार्ड लेने गए तो उन्हें बताया गया कि उन्होंने गलत समय में फॉर्म भरे हैं। उनकी परीक्षाएं जून में होनी हैं। इनके फार्म अप्रैल में भरे जाएंगे। जब विद्यार्थी अप्रैल में फिर से री-अपीयर का फॉर्म भरने लगे तो उनके पोर्टल पर फीस पहले ही भुगतान किए जाने की जानकारी मिली।
विद्यार्थियों की शुक्रवार से परीक्षा है। अब तक रोल नंबर जारी नहीं हुए हैं। विद्यार्थियों को रोल नंबर नहीं मिले तो उनका साल खराब जाएगा। उन्हें दोबारा अगले साल जून तक परीक्षा का इंतजार करना होगा। इसके चलते विद्यार्थी परीक्षा नियंत्रक कार्यालय पहुंचे। परीक्षा नियंत्रक की अनुपस्थिति में विद्यार्थी सहायक परीक्षा नियंत्रक प्रो. राहुल ऋषि से मिले। यहां उन्होंने विद्यार्थियों के पिछले एक सप्ताह से परीक्षा सदन में चक्कर लगाने व सुनवाई नहीं होने की जानकारी दी। सहायक परीक्षा नियंत्रक ने उनकी समस्या सुनी व जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद सभी वापस लौट गए। इस मौके पर सचिन, मोहित, प्रवीण, विनोद, बादल, प्रदीप, निखिल, निशा, पवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें