फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सीआरएसयू में होटल मैनेजमेंट के विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

विज्ञापन
19जेएनडी30: होटल मैनेजमेंट के विद्या​र्थी सलाद की वैरायटी बनाते हुए। स्रोत विवि
विज्ञापन
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के होटल और पर्यटन प्रबंधन विभाग की तरफ से एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजन हुआ। कार्यक्रम में प्रैक्टिकल के दौरान विद्यार्थियों ने न केवल भारतीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों की एक विस्तृत श्रृंखला तैयार की। आधुनिक कुकिंग तकनीकों का प्रयोग करते हुए विद्यार्थियों ने स्वाद, गुणवत्ता और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सलाद की विविध और आकर्षक वैरायटी रही, जिन्हें विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगी सब्जियों के साथ अत्यंत कलात्मक ढंग से सजाया था। प्लेटिंग और गार्निशिंग का स्तर इतना उत्कृष्ट था कि प्रत्येक डिश किसी बड़े होटल की पेशेवर डिश जैसी प्रतीत हो रही थी। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों डॉ. प्रवीण, डॉ. सुमित और पंकज को दिया।
शिक्षकों ने छात्रों को सलाद कटिंग, वेजिटेबल कटिंग की प्रोफेशनल तकनीकों और भोजन की प्रस्तुति के सभी चरणों को व्यावहारिक रूप से सिखाया। विभाग के इंचार्ज डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि होटल मैनेजमेंट में व्यावहारिक ज्ञान ही करियर की असली कुंजी है। हमारा प्रयास विद्यार्थियों को इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुरूप तैयार करना है। कुलपति के ओएसडी डॉ. विजय कुमार ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व निखार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें