फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आज बारिश से राहत की उम्मीद, तीन व चार को हो सकती है

Thu, 02 Apr 2026 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिले में बुधवार को मौसम साफ रहा। धूप खिली रही। हालांकि हल्के बादल भी छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को जिले में औसतन 4.1 एमएम बारिश हुई। रोहतक में 10 एमएम, महम में तीन, सांपला में दो, कलानौर में पांच व लाखनमाजरा में एक एमएम बारिश हुई।
विज्ञापन

दो अप्रैल को जिला वासियों को बारिश से राहत मिलने की संभावना है लेकिन तीन व चार अप्रैल को बारिश होने की संभावना है। बारिश का असर किसानों की फसलों पर भी पड़ा है। अब भीगी फसल सूखने के बाद ही कट पाएगी।
ऐसे में गेहूं के सीजन के लंबे खिंंचने की संभावना है। बुधवार को अधिकतम तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। इस दिन अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य तापमान की अपेक्षा 6.4 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

यह सामान्य तापमान के बराबर ही है। अगले दो दिन में अधिकतम तापमान भी दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इसके बाद अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट होेने के आसार हैं। इस दिन वायु गुणवत्ता सूचकांक 107 रहा। यह मध्यम श्रेणी में आता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें