फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विश्वनाथ और सचिन ने दर्ज की शानदार जीत

Thu, 02 Apr 2026 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
01-मंगोलिया में आयोजित एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 50 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लेने वाले वि - फोटो : Police
विज्ञापन
रोहतक। एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में मंगोलिया में बुधवार को भारतीय मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में एशिया के विभिन्न देशों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। तीसरे दिन खेले गए मुकाबलों में भारत के युवा मुक्केबाज विश्वनाथ सुरेश और सचिन सिवाच ने अपने वर्ग में जीत दर्ज कर देश के लिए पदक की उम्मीदों को और मजबूत कर दिया।
विज्ञापन


50 किलोग्राम भार वर्ग में विश्वनाथ सुरेश ने किर्गिस्तान के बेकजात एरगेशोव को 5-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। मुकाबले में उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक रणनीति अपनाई और सटीक पंच और बेहतरीन फुटवर्क के दम पर प्रतिद्वंदी पर हावी रहे। जजों ने सर्वसम्मति से उनके पक्ष में फैसला सुनाया।

60 किलोग्राम वर्ग में सचिन सिवाच ने मंगोलिया के बुयांदलाई बयारखू को 4-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। सचिन ने मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन किया। खेल प्रेरक हरियाणा के अधिवक्ता राजनारायण पंघाल ने खिलाड़ियों की जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि यह प्रदर्शन भारतीय बॉक्सिंग के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है।
विज्ञापन

उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों खिलाड़ी आगे भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन कर देश के लिए पदक जीतेंगे। भारतीय टीम के इस प्रदर्शन से साफ है कि इस बार लक्ष्य केवल भागीदारी नहीं बल्कि अधिक से अधिक पदक जीतना है। अब सभी की नजरें आगामी मुकाबलों पर टिकी हैं, जहां भारतीय खिलाड़ियों से और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

01-मंगोलिया में आयोजित एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 50 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लेने वाले वि- फोटो : Police

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें