फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुड्डा बाेले, मुझे कैबिनेट मंत्री की सुविधाओं की जरूरत नहीं

Sat, 23 Apr 2016 02:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
bhupinder singh hudda
विज्ञापन
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उनको मिल रही कैबिनेट मंत्री की सुविधाएं खत्म करने की चर्चा पर कहा कि उन्हें इनकी जरूरत भी नहीं है। कहा, मेरे लिए ये सुविधाएं वैसे भी बेमानी हैं। मैं प्रदेश की एक-एक सड़क पर पैदल चला हूं। पहले भी लोगों के लिए संघर्ष किया और आगे भी करूंगा। 
विज्ञापन


शुक्रवार को डी-पार्क स्थित अपने आवास पर पत्रकारवार्ता में हुड्डा ने कहा कि कैबिनेट मंत्री की सुविधाएं वापस लेने का कोई मसला नहीं है। बस ऊपर वाले और जनता का आशीर्वाद बना रहना चाहिए। प्रदेश में तीन नए जिले बनाने की मांग पर कहा कि मैं इसका विरोधी नहीं हूं। लेकिन स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज द्वारा अंबाला कैंट को अलग जिला बनाने की बात पर कहा कि ऐसे तो कोई और भी नया जिला बनाने की मांग कर देगा।

वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु की कोठी जलाने के आरोपी सुदीप कलकल के साथ उनका नाम जोड़े जाने पर हुड्डा ने कहा कि फोटो भाजपा नेताओं के साथ खिंचवाएं जाते हैं और रिश्तेदार मेरा बताया जाता है। यदि मेरा कोई सीधा रिश्तेदार है तो वह वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु हैं। मेरी सगी भतीजी कैप्टन अभिमन्यु के भांजे के साथ ब्याही गई है। इसका क्या मतलब निकाला जाएगा। इन झूठेे आरोपों से कोई हल होने वाला नहीं है। भाजपा सारे मामले की खुद जिम्मेदार है। सारा षड्यंत्र भाजपा ने रचा था। लोगों पर झूठे मुकदमे बनाकर जनता का ध्यान भटकाया जा रहा है। जब भाजपा के मंत्री स्वयं इसकी जिम्मेदारी ले रहे हैं तो वे अपने पद पर क्यों बैठे हैं।
विज्ञापन


भाजपा एक जन विरोधी फैसले लेने वाली तुगलकी सरकार है। मुझे तकलीफ है कि पिछले दो माह में प्रदेश की स्थिति दयनीय होती जा रही है। अराजकता का समय कांग्रेस कार्यकाल में भी हुआ, लेकिन दंगा नहीं होेने दिया गया। हमारे समय में तो बदमाश भी प्रदेश छोड़ गए थे। वे किसी को दोषी या निर्दोष नहीं कहते, लेकिन पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से क्यों नहीं कराई जाती। अपराधी को सजा जरूर मिलनी चाहिए। लेकिन यह भी एक सच है कि अधिक तेज बोलने से झूठ सच में नहीं बदल जाता। पूर्व सीएम ने 134 ए नियम की अनदेखी पर कहा कि भाजपा सरकार को इससे फर्क नहीं पड़ता। 154 वायदा करने वाली भाजपा ने कौनसा वायदा पूरा कर दिया है।

वहीं, राज्यसभा सदस्य शादीलाल बतरा ने कहा कि जब भाजपा विधायक मनीष ग्रोवर खुद कह रहे हैं कि गोधरा में ऐसा कांड हुआ तो तीन बार से उन्हीं की सरकार बनी तो इसका क्या मतलब है। यह दंगा क्या अगली बार सरकार बनाने के लिए कराया गया है। यदि भाजपा की ऐसी ही सोच है तो इसकी जांच भी गोधरा की तरह होगी।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें