16सीटीके13..कड़ाके की ठंड में घर लौटते विद्यार्थी। स्रोत : अमर उजाला
- फोटो : इटावा रेलवे स्टेशन पर खिलाड़ी मनीष का स्वागत करते शिक्षक।
रोहतक। जिले में 15 दिन के शीतकालीन अवकाश के बाद वीरवार को स्कूल फिर खुल गए। पहले दिन सर्दी व कोहरे के चलते 70 प्रतिशत विद्यार्थी ही स्कूल पहुंच पाए। अवकाश के बाद स्कूल आए विद्यार्थियों ठंड के बावजूद पढ़ाई की। परीक्षा नजदीक आने के चलते बोर्ड कक्षा के विद्यार्थियों ने शिक्षकों से अपनी समस्याओं का समाधान जाना।
नववर्ष के पहले ही दिन से सर्दी के चलते स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया था। सरकार की ओर से 15 दिन का अवकाश घोषित किया गया। बुधवार को यह अवकाश समाप्त हुआ। इसके चलते वीरवार को स्कूल खुले तो कोहरे व सर्दी से जूझते हुए विद्यार्थी पढ़ने पहुंचे। गर्म कपड़ों में लिपटे बच्चों ने ठंड के बावजूद कक्ष में बैठकर पढ़ाई की। हालांकि अवकाश के बाद पहले दिन स्कूल खुलने पर छोटे बच्चों की संख्या कुछ कम रही। यह संख्या करीब 70 प्रतिशत बताई गई है। बोर्ड कक्षाएं फुल रही। परीक्षा नजदीक होने के चलते इन कक्षाओं में विद्यार्थी पहुंचे और शिक्षकों से अपनी समस्याओं के समाधान जाने।
अभिभावकों का कहना है कि अभी कड़ाके की ठंड जारी है। इस मौसम में छोटे बच्चों को स्कूल भेजना मुश्किल रहता है। ठंड में उनके बीमार होने का डर बना रहता है। पिछले 15 दिन कड़ाके की ठंड के चलते स्कूल बंद रहे। इससे बच्चों को राहत मिली। मौसम साफ होने पर स्कूल में आकर फिर से पढ़ाई करना अच्छा रहेगा। अभी कुछ दिन ठंड रहेगी। इसके चलते अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने में झिझक रहे हैं।