फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाकी में रोहतक बना उपविजेता

विज्ञापन
राजीव गांधी खेल स्टे‌डियम में शनिवार को आयोजित राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में हॉकी खेल में भाग लेत?
विज्ञापन
छोटूराम स्टेडियम में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के दौरान खेली जा रही महिला वर्ग की जिमनास्टिक प्रतियोगिता में रोहतक की महिला टीम आर्टिस्टिक इवेंट में उपविजेता बनी है। इवेंट में रोहतक की टीम विजेता रही अंबाला की टीम से 1.10 अंकों से पिछड़ गई है। वहीं लड़कियों के हॉकी मुकाबले में रोहतक की टीम को क्वार्टर फाइनल में 3-1 से हार का समाना करना पड़ा।
विज्ञापन

खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग, हरियाणा की ओर से प्रदेश में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में रोहतक के राजीव गांधी खेल परिसर में हॉकी, छोटूराम स्टेडियम व सैनी एजूकेशन सोसायटी में जिमनास्टिक की प्रतियोगिताओं करवाई जा रही है। प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन यानी शनिवार को रोहतक आर्टिस्टिक जिमनास्टिक (महिला) की टीम ने 189.10 अंक हासिल करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं अंबाला की टीम 190.20 अंकों के साथ विजेता बनी। इसके अलावा राजीव गांधी खेल परिसर में चल रहे हॉकी के मुकाबलों में रोहतक की लड़कियों की टीम क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हार के साथ ही प्रतियोगिता से बाहर हो गई। इस मुकाबले में कुरुक्षेत्र की टीम 1 के मुकाबले 3 गोलकर रोहतक को हरा दिया।
विज्ञापन

जिमनास्टिक स्पर्धा के परिणाम :
आर्टिस्टिक जिमनास्टिक (महिला):
स्थान टीम स्कोर
प्रथम अंबाला 190.20
द्वितीय रोहतक 189.10
तृतीय गुरुग्राम 157.55
आर्टिस्टिक जिमनास्टिक (पुरुष):
स्थान टीम स्कोर
प्रथम भिवानी 311.80
द्वितीय अंबाला 293.65
तृतीय गुरुग्राम 252.60
हॉकी के परिणाम :
हॉकी (लड़की): प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले :
विजेता पराजित अंतर
झज्जर रेवाड़ी 4-0
यमुनानगर सिरसा 1-0
सोनीपत गुरुग्राम 4-0
रोहतक फतेहाबाद 4-0
हॉकी (लड़की): क्वार्टर फाइनल मुकाबले
मैच विजेता पराजित जीत का अंतर
पहला क्वार्टर फाइनल हिसार पानीपत 1-0
दूसरा क्वार्टर फाइनल सोनीपत यमुनानगर 5-0
तीसरा क्वार्टर फाइनल भिवानी झज्जर 5-0
चौथा क्वार्टर फाइनल कुरुक्षेत्र रोहतक 3-1
हॉकी (लड़के):
विजेता पराजित जीत का अंतर
करनाल हिसार 4-3
भिवानी पानीपत 2-0
गुरुग्राम अंबाला 4-1
सिरसा फतेहाबाद 2-0
कुरुक्षेत्र कैथल 3-1
जींद रेवाड़ी 1-0
रोहतक यमुनानगर 2-1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें