01सीटीके08...एमडीयू में आयोजित पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में जीत के बाद मौजूद टीम। स्रोत:एमडीयू
रोहतक। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में रविवार को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) रोहतक के खिलाड़ियों ने प्रदर्शन शानदार रहा। एमडीयू की टीम ने सीडीएलयू सिरसा की टीम को 9-1 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।
एमडीयू की तरफ से अमीत ने 2, रविन्द्र ने 2, दीपक ने 1, रोहित ने 2 , अरमान ने 1 ओर नीरज ने 1 गोल कर टीम को जीत दिलवाई। टीम के कोच शत्रुंजय सैनी व टीम मैनेजर डॉ. अजय जून ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एमडीयू का अगला मुकाबला पंजाब यूनिवर्सिटी पटियाला के साथ होगा। एमडीयू खेल निदेशक प्रो. आरपी गर्ग ने खिलाड़ियों को अपनी शुभकामना दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।