फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कलानौर में समाधान शिविर में पहुंचे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
कलानौर। सिविल अस्पताल कलानौर में रविवार को मुफ्त कानूनी सहायता शिविर लगा। इसका उद्देश्य आम लोगों को कानूनी समस्याओं के समाधान के लिए जागरूक करने के साथ मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध कराना रहा। शिविर की अध्यक्षता सत्र न्यायाधीश नीरजा कुलवंत कलसन व चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट तरन्नुम खान ने की।
विज्ञापन

शिविर में अधिवक्ता प्रवीन कुमार कलसन व अतुल पूनिया ने लोगों को नए कानूनों और मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में विस्तृत जानकारी दी। शिविर में लगभग 40-50 लोगों ने भाग लिया। उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। इस शिविर के माध्यम से लोगों को इस योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। शिविर में सिविल अस्पताल कलानौर के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. कमला वर्मा, डॉ. विक्रम व सहायक संजय ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया। इस अवसर पर रमेश, महावीर, अशोक, राजेंद्र, संजय व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें