फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हिस्ट्रीशीटर पार्ट 2...पति को खेतों से पकड़कर ले गई यूपी पुलिस, फर्जी मुठभेड़ में हत्या की

Tue, 01 Jul 2025 02:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
महम (रोहतक)। बागपत में यूपी एसटीएफ और स्थानीय पुलिस के साथ रविवार रात मुठभेड़ में मारे गए हिस्ट्रीशीटर व एक लाख के इनामी संदीप लोहार की पत्नी ज्योति ने रोहतक के महम थाने में शिकायत दी है। ज्योति ने आरोप लगाया है कि यूपी पुलिस कई दिन पहले उनके पति को खेतों से पकड़कर ले गई थी और वहां पर ले जाकर फर्जी मुठभेड़ दिखाकर उनकी हत्या कर दी, जबकि यूपी पुलिस इस घटना को मुठभेड़ बता रही है। वहीं, महम थाना पुलिस का कहना है कि इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन


भैणी महाराजपुर गांव निवासी ज्योति ने सोमवार दोपहर को महम थाना शिकायत को बताया कि उन्हें सूचना मिली कि उनके पति संदीप की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई है। यूपी पुलिस ने फर्जी मुठभेड़ दिखाकर उनके पति की हत्या की है। इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और यूपी के आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाए।
उधर, सोमवार देर रात शव को भैणी महाराजपुर गांव लाया गया। अब मंगलवार को संदीप का अंतिम संस्कार किया जाएगा।


क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
संदीप लोहार के संबंध में थाने पर कोई शिकायत नहीं मिली है। यह मामला यूपी के बागपत का है। यदि कोई शिकायत करनी है तो बागपत थाने में की जाए। वहीं से मजिस्ट्रेट से जांच कराई जा सकती है। महम थाने से इस घटना का कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुभाष कुमार, थाना प्रभारी महम, रोहतक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें