03-भगत सिंह छात्र संगठन यूआईआईटी डिपार्टमेंट के नवनियुक्त अध्यक्ष हिमांशु साहू सफेद कमीज के सा
रोहतक। भगत सिंह छात्र संगठन की ओर से मंगलवार को एक प्रस्तुति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें हिमांशु साहू को यूआईईटी डिपार्टमेंट का अध्यक्ष (प्रेसिडेंट) नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में छात्रों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली और संगठन के पदाधिकारियों ने आगामी मुद्दों को लेकर अपनी रणनीति साझा की।
कार्यक्रम में संगठन ने 10 प्रतिशत फीस बढ़ोतरी का विरोध करते हुए इसे तुरंत वापस लेने की मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि यह बढ़ोतरी छात्रों पर आर्थिक बोझ डाल रही है और इसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। नवनियुक्त अध्यक्ष हिमांशु साहू ने कहा कि संगठन छात्रों की हर समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने आश्वासन दिया कि डिपार्टमेंट की प्रत्येक कक्षा में एसी की व्यवस्था करवाई जाएगी और विभाग में लाइब्रेरी में भी एसी लगवाने के प्रयास किए जाएंगे ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सके।
संगठन के सदस्यों ने यह भी मांग की है कि फीस बढ़ोतरी और अन्य छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को डिपार्टमेंट की हर कक्षा तक पहुंचाया जाए ताकि अधिक से अधिक छात्र जागरूक होकर एकजुट हो सकें और अपनी आवाज बुलंद कर सकें।
कार्यक्रम का समापन संगठन की आगामी गतिविधियों और छात्र हितों के लिए संघर्ष को और मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ। इस अवसर पर हिमांशु साहू के साथ हिमांशु देशवाल, सोनू, रमन, निशांत, अंकित साहू, लकी, प्रिंस, पुष्कर, प्रिंस बेनीवाल, अमित जांगड़ा सहित अन्य छात्र सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।