फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमानी नरवाल हत्याकांड: हिमानी की मां ने पुलिस की चार्जशीट पर उठाए सवाल, कही ये बात

Sun, 01 Jun 2025 06:41 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक

सार

 हिमानी नरवाल की हत्या में पुलिस ने अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। 250 पेज की चार्जशीट को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया है।  पुलिस ने इसमें 47 गवाह बनाए हैं। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
हिमानी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या में पुलिस ने अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। 250 पेज की चार्जशीट में पुलिस ने केवल झज्जर जिले के गांव खैरपुर निवासी सचिन उर्फ ढिल्लू को आरोपी बनाया है। वहीं, दूसरी तरफ हिमानी की मां सविता ने चार्जशीट से नाखुश होकर पुलिस जांच पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से एक बार फिर मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। हिमानी नरवाल हत्याकांड में पेश की गई चार्जशीट में हिमानी का मोबाइल फोन और आरोपी की लोकेशन अहम सबूत बने हैं। केस की गहन जांच के बाद पेश की गई 250 पेज की चार्जशीट में 47 गवाह बनाए गए हैं। 
विज्ञापन


चार्जशीट में बताया गया है कि हिमानी व सचिन के बीच 8 माह से दोस्ती थी। पैसे के लेनदेन के कारण ही हिमानी की सचिन ने हत्या कर दी। इसके बाद वह हिमानी का मोबाइल और जेवरात ले गया था, जो आरोपी के पास से बरामद हुए। यह इस बात का पुख्ता सबूत है कि सचिन ने हिमानी की हत्या की। इसके अलावा आरोपी की हिमानी के मकान से लेकर शव मिलने की जगह तक लोकेशन भी केस में अहम कड़ी बनी है। पुलिस को किसी अन्य की केस में कोई भूमिका नहीं मिली। जांच टीम को सूटकेस व हिमानी के कपड़ों पर खून के धब्बे मिले थे। डीएनए नमूने लेकर टीम ने लैब में भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस सब-चार्जशीट अदालत में दाखिल करेगी।


विज्ञापन

क्या था मामला ?

एक मार्च की सुबह सांपला बस स्टैंड के पास सूटकेस में 22 वर्षीय कांग्रेस कार्यकर्ता विजय नगर निवासी हिमानी नरवाल का शव मिला था। हिमानी कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता थी। वह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल हुई थी। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती थी। पुलिस ने हिमानी हत्याकांड में आरोपी सचिन उर्फ ढिल्लू को गिरफ्तार किया था। सचिन ने खुलासा किया था कि हिमानी और वह 8 माह से एक-दूसरे को जानते थे। पैसे के लेनदेन के चलते उसने हिमानी की गला घोटकर हत्या की और सूटकेस में शव रखकर सांपला के पास फेंककर फरार हो गया था। 10 मार्च को हिमानी की मां सविता ने रोहतक आए मुख्यमंत्री नायब सैनी को शिकायत देकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की थी।

हिमानी की मां ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल

हिमानी कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता थी, उसके पार्टी में आगे बढ़ने से कौन-कौन परेशान था, इस दृष्टिकोण से जांच नहीं की गई। पुलिस ने केवल आरोपी सचिन की बात पर विश्वास करके केस की जांच पूरी कर ली। पुलिस पैसे के लेनदेन को साबित करे। अगर पैसे के लेनदेन की बात होती तो हिमानी उसको बताती, क्योंकि वारदात से पहले उसकी फोन पर बात हुई थी। जांच अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। इसमें सचिन को आरोपी बनाया गया है। वहीं, किसी अन्य आरोपी की भूमिका सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें