फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हिमानी हत्याकांड... गला घोटकर की गई हत्या, मारपीट की पुष्टि नहीं

विज्ञापन
02सीटीके55-हिमानी नरवाल। फाइल फोटो
विज्ञापन
रोहतक। हिमानी की हत्या गला घोटकर की गई है और उसके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। इसके अलावा दुष्कर्म की भी अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है। हालांकि बिसरा और अन्य नमूने मधुबन एफएसएल लैब के लिए भेजे गए हैं। सूटकेस में डालते समय हिमानी के हाथ-पैर जरूर मुड़ गए थे, लेकिन इसके अलावा कोई अन्य चोट की बात सामने नहीं आई है। यह जानकारी पुष्ट सूत्रों ने दी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि वह पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार रही है, उसके बाद ही जानकारी दे पाएगी।
विज्ञापन

पुलिस को अंदेशा है कि गले में जो चुनरी मिली है, उसी से हिमानी की हत्या की गई है। हालांकि हत्या करने से पहले उनको कोई नशीला पदार्थ तो नहीं पिलाया गया है। इसके लिए युवती के शव से बिसरा सुरक्षित रखकर जांच के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम बोर्ड में डॉ. रितिका हुड्डा, डॉ. मीनू और डॉ. मनीष रोहिल्ला आदि शामिल रहे हैं।

नाक और मुंह में जम चुका था खून
हिमानी का शव जब पुलिस ने निकाला था तो उसके मुंह और नाक में खून के कुछ निशान थे। खून जम चुका था और डॉक्टराें की मानें तो गला घोटने के दौरान इस तरह खून आना संभव है।
विज्ञापन



आखिर किस तरह डाला था ढाई-डेढ़ फीट के सूटकेस में शव
हिमानी की लंबाई करीब साढ़े पांच फीट थी। हत्यारों ने उनके शव को आखिर किस तरह ढाई-डेढ़ फीट के सूटकेस में डाला था। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि हत्या में एक नहीं बल्कि दो या दो से अधिक भी लोग शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें