फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हिमानी हत्याकांड...साइड स्टोरी......भाई का शव बोरे में तो बहन का मिला सूटकेस में

विज्ञापन
02सीटीके19-पीजीआई के शव गृह में मी​डिया के सामने बिलखता हिमानी का भाई जतिन नरवाल। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। हमारी भी कैसी किस्मत है कि साल 2011 में भाई का शव बोरे में मिला था और अब बहन का शव सूटकेस में मिला है। उस समय भाई के हत्यारों को सजा नहीं मिल पाई थी और अब 24 घंटे से ज्यादा समय बीत गया है। बहन को न्याय मिलता नहीं दिख रहा है। मीडिया के सामने भाई जतिन ने हाथ जोड़कर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों से अपील की कि वह बहन को न्याय दिलाए।
विज्ञापन

जतिन ने रोते हुए कहा कि साल 2011 में उनके भाई कुलदीप की शिवाजी कॉलोनी के कुछ लाेगों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी और शव बोरे में भरकर रेलवे लाइन के पास बने गड्ढे़ में फेंक दिया था। इसमें कुछ लोगों को पुलिस ने जेल भेजा था, लेकिन बाद में वह सभी छूटकर आ गए और आज तक सजा नहीं हुई। जतिन ने आरोप लगाया कि यदि पुलिस सही कार्रवाई करती तो भाई को न्याय मिल सकता था।
अब भी कुछ इसी तरह की घटना फिर हुई है। इस बार बहन हिमानी का शव सूटकेस में मिला है और हत्यारोपियों का अभी तक पता नहीं चल सका है। इस बार भी उम्मीद नहीं है कि उनको न्याय मिल पाएगा। चूंकि 24 घंटे बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। उन्होंने मीडिया के सामने पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों से अपील की है कि उनकी बहन को न्याय दिलाया जाए और हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर सजा दिलाई जाए।
विज्ञापन

-
एलएलबी की परीक्षा के दौरान बड़े नेताओं से लगाई थी मदद की गुहार

मां सविता ने बताया कि कांग्रेसियों से हिमानी ने कॉलेज में आई समस्या को दूर कराने की मांग की, लेकिन किसी ने उसका सहयोग नहीं किया था। इस कारण वह पार्टी के लोगों से काफी खफा थी। हालांकि बाद में हिमानी ने स्वयं ही जाकर कॉलेज प्रशासन से मिलकर अपनी समस्या दूर कराई थी और एलएलबी की परीक्षा में बैठ पाई थी।
-
...आशा हुड्डा से हुई थी प्रेरित
करीब 10 साल पहले चुनाव प्रचार में पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी आशा हुड्डा से चुनाव प्रचार के दौरान मिली थी। उसी समय से वह उनसे प्रेरित हुई थी और राजनीति में आने का सिलसिला शुरू हो गया। इसके बाद कांग्रेस से जुड़ गई और पार्टी के प्रमुख कार्यों में भाग लेने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें