फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हाईकोर्ट के जज ने लॉकरूम व मित्रकक्ष का उद्घाटन किया

Sun, 09 Mar 2025 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हाईकोर्ट के जज विकास बहल ने दौरे के दूसरे दिन शनिवार को अदालत के रिकाॅर्ड की जांच की और न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक की। दौरे के दौरान उन्होंने अदालत परिसर में नए लॉकअप रूम व मित्रकक्ष का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के निवर्तमान महासचिव दीपक हुड्डा ने बताया कि शुक्रवार को हाईकोर्ट के जज विकास बहल एमडीयू के फैकल्टी हाउस पहुंचे। वहां बार की निवर्तमान कार्यकारिणी ने स्वागत किया, जिसमें निवर्तमान महासचिव दीपक हुड्डा, उप प्रधान हर्षवर्धन मलिक, सह सचिव सुशीला देशवाल व लाइब्रेरी इंचार्ज विश्वदीप भारद्वाज शामिल रहे। इसके बाद कोर्ट में वकीलों ने हाईकोर्ट के जज से मुलाकात की और अपनी समस्याएं रखीं। मौके पर पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के चेयरमैन डॉक्टर बिजेंद्र अहलावत, बार एसोसिएशन के मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ वकील गुगन सिंह, वरिष्ठ वकील प्रदीप मलिक, वरिष्ठ वकील ओपी पूनिया, वरिष्ठ वकील रविश चंद्र दलाल, वरिष्ठ वकील सुरेंद्र लौरा भी मौजूद रहे।
वकीलों ने की थी आरोपियों को अदालत में पेश करने की मांग
उधर, वकीलों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को हाईकोर्ट के जज से मिला था। सेशन जज नीरजा कुलवंत कलसन की अदालत में वकीलों ने मांग की थी कि कई बार केस में आरोपी का अदालत में लाना अनिवार्य हो जाता है, लेकिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी होने के कारण सही ढंग से सवाल-जवाब नहीं हो पाते। हाईकोर्ट के जज ने वकीलों को उचित आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें