रोहतक। शहर के कई इलाकों से आमजन की ओर से पानी की कटौती और पेयजल कम सप्लाई होने की शिकायतें मिलने लगी हैं। जेएलएन नहर की जल आपूर्ति तिथि बढ़ाए जाने से शहर के लिए जलसंकट बढ़ता जा रहा है। वहीं, जलघरों में भी पानी स्तर तेजी से घट रहा है। जनस्वास्थ्य विभाग ने पानी की कटौती भी शुरू कर रखी है। ऐसे में जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अगर नहरी विभाग होली से पहले दो दिन के लिए 200 क्यूसेक (28.34 लीटर प्रति सेकेंड) पानी उपलब्ध करा दे तो जनता को होली पर्व पर दो समय पानी उपलब्ध कराया जा सकता है। ऐसा नहीं किया गया तो जनता को केवल एक समय पानी मिलेगा, वह भी कटौती के साथ।
नहरी विभाग को 200 क्यूसेक उपलब्ध करवाने के लिए अवगत करवाया जा रहा है। ऐसा किए जाने से जनता को होली पर्व पर दो समय पानी उपलब्ध करवाया जा सकेगा।
- अनिल रोहिला, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग।
- विभाग ने अपने से समय अनुसार जल आपूर्ति की है। अतिरिक्त पानी उपलब्ध कराने को लेकर हमारे पास कोई सूचना नहीं दी गई है।
- अरुण मुंजाल, एक्सईएन, सिंचाई विभाग।