गोहाना के सेक्टर-7 स्थित महर्षि सरस्वती पार्क में योगाभ्यास करते योग शिक्षक आजाद सिंह डांगी व अ
गोहाना। सेक्टर-7 स्थित महर्षि सरस्वती पार्क में विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के मौके पर योग शिक्षक आजाद सिंह डांगी ने लोगों को योग के फायदे बताए। उन्होंने कहा कि नियमित योग करना उच्च रक्तचाप को कंट्रोल करने का प्राकृतिक और असरदार तरीका है।
आजाद डांगी ने बताया कि हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए प्राणायाम और हल्के खिंचाव वाले योग असरदार होते हैं। उन्होंने कहा कि रोजाना करीब 30 मिनट योग करने से रक्तचाप सामान्य रखने में मदद मिल सकती है।
इस मौके पर प्रिंसिपल अनीता दुहन, सुभाष वर्मा, सुरेश पवार, रणधीर राठी, कृष्ण लाल पांचाल, सुखबीर सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद