फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गीला-सूखा कचरा अलग रखने की अपील, नपा का अभियान तेज

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के खरखौदा में घरों से कूड़ा उठाने के दौरान शहर वासियों को कूड़ा निस्तारण संबंधित पर
विज्ञापन
खरखौदा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका द्वारा शहर में चलाए जा रहे डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण अभियान में नागरिकों में स्वच्छता को लेकर जागरूकता भी फैलाई जा रही है। बाबा हरिदास कोऑपरेटिव एल एंड सी सोसाइटी लिमिटेड के माध्यम से कूड़ा एकत्र करने के साथ-साथ लोगों को पर्चे वितरित कर गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने की जानकारी दी जा रही है, ताकि कचरे का सही निस्तारण सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष हीरा लाल ने नागरिकों से अपील की है कि वे घरों से निकलने वाले कचरे को अलग-अलग रखें और निर्धारित समय पर आने वाली कूड़ा गाड़ी में ही डालें। उन्होंने कहा कि सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने से बचें, इससे बीमारियों का खतरा बढ़ता है और शहर की सुंदरता प्रभावित होती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें