फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मां ने परिवार के साथ रहने को कहा था, बोली-मैं किसी के बंधन में नहीं रहना चाहती

विज्ञापन
माया। फाइल फोटो
विज्ञापन
विकास सैनी
विज्ञापन

रोहतक। पति रमन से तलाक के बाद कसाई वाला चौक पर रह रही बेटी माया को मां ने उसे घर में परिवार के साथ रहने के लिए समझाया था। इस पर वह नहीं मानी। कहा था, वह किसी के बंधन में नहीं रहना चाहती, बहुत हो गया। अब जिंदगी अपने तरीके से जीऊंगी। यह खुलासा पुलिस पूछताछ में हत्यारोपी भाई ज्वाला सिंह ने किया है।
पुलिस तीन दिन के रिमांड पर लिए कबीर काॅलोनी निवासी ज्वाला प्रसाद से पूछताछ कर रही है। आरोपी ने कहा कि माया का एक ही शहर में किसी और के साथ रहना उसे पसंद नहीं था। उसे समझाया ताे वह नहीं मानी। इसे लेकर उसके साथ कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

इसी दौरान पहले उसका गला दबा दिया फिर चाकू से गला रेत दिया। पुलिस ने शनिवार को आरोपी के घर से वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। उसने कच्चा बेरी रोड मोड़ से चाकू खरीदा था। सीधी नोक का सामान्य चाकू था। अब रविवार को क्राइम सीन री-क्रिएट किया जाएगा।

चार घंटे चली काउंसिलिंग, सहायिका ने 30 घंटे बाद खाया खाना
शहर के माता दरवाजा चौक पर ब्यूटी पार्लर संचालिका माया की हत्या देख वारदात की चश्मदीद सहायिका लक्ष्मी थर्रा उठी थी। परिवार को घटना की जानकारी देते हुए बेहोश हो गई थी। इसके बाद सहायिका ने 30 घंटे तक न कुछ खाया, न पीया। शुक्रवार को पुरानी सब्जी मंडी थाना में महिला एसआई ने चार घंटे काउंसिलिंग के बाद उसे खाना खिलाया। अभी युवती की और काउंसिलिंग करने की आवश्यकता है।

हमारी बेटी ठीक है, परेशान मत करो : कर्मवीर
रैनकपुरा निवासी कर्मवीर ने बातचीत में कहा कि उनकी बेटी लक्ष्मी माया के पास करीब छह माह से ब्यूटी पार्लर का काम सीख रही थी। वह घटना के बाद से डरी हुई है। उसे सामान्य करने के लिए परिवार के बीच हंसी-खुशी के माहौल में रखा जा रहा है। वह अपना बयान दे चुकी है। हमें और कुछ नहीं पता। हमें परेशान मत करो।
विज्ञापन


ब्यूटी पार्लर संचालिका की हत्या के मामले में कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ जारी है। आरोपी ने अपने घर से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद करा दिया है। पार्लर संचालिका की सहायिका की काउंसिलिंग की जा रही है। वारदात के बाद से वह घबराई हुई है।
- सुशील कुमार, प्रभारी, पुरानी सब्जी मंडी थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें