फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सड़क किनारे बिना रिफ्लेक्टर खड़ी ट्राॅली से टकराई बाइक, पिता की मौत, बेटा व साली घायल

Sun, 28 Dec 2025 02:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो 01 राजकुमार। फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महम (रोहतक)। सीसरखास-भैणी-भैरो रोड पर बिना रिफ्लेक्टर गन्नों से भरी ट्राॅली से बाइक टकरा गई। हादसे में भैणी-भैरो निवासी राजकुमार की मौत हो गई जबकि बाइक सवार बेटा विषांत व साली पिंकी घायल हो गई। राजकुमार ने हेलमेट लगा रखा था। इस संबंध में महम थाने में अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस को दी शिकायत में भैणी-भैरो निवासी गीता ने बताया कि उनके पति, बेटे व गांव की महिला पिंकी के साथ बाइक पर गांव की ओर आ रहे थे। वीरवार शाम करीब सवा छह बजे रास्ते में सड़क किनारे गन्नों से भरी ट्राॅली खड़ी थी। ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने किसी तरह का साइन बोर्ड व रिफ्लेक्टर नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंधरे में बाइक सीधी ट्राॅली से टकरा गई। हादसे में घायल तीनों लोगों को महम के सरकारी अस्पताल में लाया गया जहां से पीजीआई रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। बाकी दो को उपचार के बाद छुट्टी दे दी। शिकायतकर्ता ने गलत पार्किंग करने के कारण हुए सड़क हादसे के आरोप में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें