फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोपीस बनाकर हैंडिल पर टांगा था हेलमेट, पहना होता तो बच सकती थी सिपाही की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एलीवेटेड रोड पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार जीप की ओवरटेक के दौरान सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सिपाही व उनके चाचा कई फीट दूर जाकर गिरे। सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चाचा ने पीजीआई में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। सिटी थाना पुलिस ने मौके से जीप को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। वहीं चश्मदीद लोगों ने बताया कि बाइक चालक सिपाही बिना हेलमेट के बाइक चला रहा था। जबकि उसका हेलमेट हैंडिल पर टंगा था। अगर सिपाही ने हेलमेट पहना होता तो शायद जान बच सकती थी।
विज्ञापन

रोहतक के जिंदरान कला निवासी राजकुमार (35) गुरुग्राम में सिपाही थे। मंगलवार सुबह दस बजे राजकुमार अपने चाचा जयवीर (47) के साथ रिश्तेदारी में जाने के लिए बाइक से निकला। वह भिवानी चुंगी से एलीवेटेड रोड से होते हुए शहर की तरफ आ रहे थे। अंबेडकर चौक से तेज रफ्तार में जीप भिवानी चुंगी की तरफ जाने के लिए एलीवेडेड रोड पर चढ़ी। चालक ने ओवरटेक करने के लिए जीप की स्टेयरिंग घुमाई। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक उससे टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राजकुमार और जयवीर काफी दूर जा गिरे। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अत्यधिक खून बह जाने की वजह से राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तुरंत जयवीर को उपचार के लिए पीजीआई ट्रॉमा सेंटर भेजा। यहां उन्होंने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत की सूचना से उनके परिवार में कोहराम मच गया।
बाइक के हैंडिल पर टांग रखा था हेलमेट
लोगों ने बताया कि राजकुमार ने बाइक के हैंडिल पर हेलमेट टांग रखा था। बिना हेलमेट के ही बाइक चला रहा था। हेलमेट लगाया होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की रिपोर्ट दर्ज, जीप चालक हिरासत में
जीप की टक्कर से सिपाही राजकुुमार व उसके चाचा जयवीर की मौत होने का मामला थाना पुलिस ने दर्ज करके चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें