फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: झमाझम बारिश ने उतारी उमस की गर्मी

Thu, 09 Jul 2026 05:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
17-रोहतक में बुधवार को हुई बूंदाबांदी के दौरान छाता लेकर जाती दोपहिया वाहन चालक। संवाद
विज्ञापन
रोहतक/महम। जिले में बुधवार को बारिश से मौसम सुहावना हो गया। सुबह से ही बादल छाए रहे और पूरे जिले में रुक-रुक कर बारिश होती रही। जिले में औसतन 13.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, महम में सबसे अधिक 29 मिमी बारिश हुई। सांपला में 20 मिमी, रोहतक शहर में 09 मिमी, कलानौर में 07 मिमी और लाखनमाजरा में 01 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के बाद जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस था। तापमान में 2 डिग्री की गिरावट से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भी जिले में हल्के बादल और बूंदाबांदी की संभावना जताई है।
विज्ञापन

खरीफ फसलों के लिए वरदान

बुधवार दोपहर हुई मानसून की पहली बरसात से किसानों के चेहरे पर खुशी आ गई। किसान राजू नंबरदार, जोगिंदर गोयत, जीतू मेंबर ने बताया कि सिंचाई विभाग नहरी पानी खेतों तक पहुंचाने में नाकाम रहा। लेकिन बरसात से काफी राहत मिली है। महम तहसील में वर्षा रिकॉर्ड का कार्य देख रहे सचिन पटवारी ने 29 मिमी बरसात दर्ज होने की जानकारी दी। कृषि विकास अधिकारी डॉक्टर मोनिका पाराशर ने बताया कि यह बरसात खेती के लिए वरदान साबित होगी। खरीफ की फसलों जैसे कपास, बाजरा, ज्वार, मक्का, गन्ना आदि को नमी मिल गई है। जिन किसानों ने अभी तक बिजाई नहीं की है, वे अब बिजाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें