फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: संपत्तिकर बकायादारों को 31 अगस्त तक 75 प्रतिशत ब्याज माफी का मौका

Thu, 09 Jul 2026 03:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सरकार ने संपत्तिकर बकायादारों को 31 अगस्त तक 75 प्रतिशत ब्याज माफी का सुनहरा अवसर देकर बड़ी राहत देने का काम किया है। नगर निगम आयुक्त सत्येंद्र दुहन ने बताया कि सरकार ने संपत्तिकर बकायादारों को 75 प्रतिशत ब्याज माफी योजना लागू की है। जो वर्ष 2010-11 से 2024-25 तक के लंबित संपत्तिकर बकाया मामलों पर लागू होगी।
विज्ञापन

यह विशेष छूट 31 अगस्त तक प्रदान की जा रही है। यह छूट उन संपत्तिधारकों को दी जाएगी जो संपत्तिकर का बकाया भुगतान और बेबाकी प्रमाणपत्र प्रबंधन पद्धति पोर्टल पर अपनी संपत्ति की सूचना स्वतः प्रमाणित करते हैं और निर्धारण वर्ष 2026-27 तक अपने कुल संपत्तिकर के बकाया का भुगतान करते हैं। इसके अतिरिक्त सरकार ने वर्तमान वित्त वर्ष 2026-27 के संपत्तिकर पर भी 31 जुलाई तक 10 प्रतिशत की छूट दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें