25jjrp12- बेरी मे श्रद्धांजलि यात्रा निकालते युवा। संवाद
बेरी। डोडा क्षेत्र में गहरी खाई में सैन्य वाहन गिरने से देश के वीर जवानों की शहादत पर कस्बे में युवाओं की ओर से श्रद्धांजलि यात्रा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि यात्रा बेरी नगर पालिका के वार्ड 13 के पार्षद हिमांशु उर्फ पिंटू के नेतृत्व में निकाली गई।
श्रद्धांजलि यात्रा की शुरुआत बेरी गोशाला से शुरू होकर मेन बाजार, देवी मंदिर वाली गली, बस स्टैंड से होते शिव चौक पर समाप्त हुई। इसमें युवाओं ने भारत माता की जय और शहीदों अमर रहें जैसे नारे लगाए।
पार्षद हिमांशु उर्फ पिंटू ने बताया कि शहीद जवानों का बलिदान भुलाया नहीं जा सकता। श्रद्धांजलि सभा में दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। युवाओं ने एकजुट होकर संदेश दिया कि देश के वीर सपूतों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और राष्ट्र सदैव उनका ऋणी रहेगा। श्रद्धांजलि यात्रा में दीपक, रवि कादयान, कालू, मिंटू मौजूद रहे।