फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: समाधान शिविर में 136 शिकायतों पर हुई सुनवाई

Fri, 21 Jun 2024 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
21jjrp15 झज्जर स्थित लघु सचिवालय सभागार में आमजन की समस्याएं सुनते  डीसी शक्ति सिंह साथ में  पु
विज्ञापन
झज्जर। डीसी शक्ति सिंह ने विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारियों के साथ शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक समाधान शिविर लगाकर आमजन की समस्याएं सुनी। समाधान शिविर में करीब 136 शिकायतों पर सुनवाई हुई व अधिकारियों को तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान बिजली निगम से संबंधित कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया।
विज्ञापन

सुलौधा गांव से आए बलबीर ने खेतों में गुजर रही बिजली के तारों के नीचे लटकने की समस्या समाधान शिविर में रखी, जिसके समाधान के लिए बिजली निगम के एक्सईएन को निर्देश दिए गए। इसके अलावा मुण्डाहेड़ा गांव निवासी रामेश्वर ने भी बिजली से संबंधित शिकायत दर्ज करवाई, जिस पर अधिकारियों ने जल्द कार्रवाई करते हुए समाधान करने का आश्वासन दिया।
डीसी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। शिविर में आम नागरिकों की प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, बिजली, पानी तथा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से संबंधित 136 शिकायतों का निवारण किया गया। इस अवसर पर डीसीपी अर्पित जैन, एडीसी सलोनी शर्मा, सीटीएम शीतल, डीआरओ प्रमोद चहल, डीडीपीओ उपमा अरोड़ा, रोडवेज महाप्रबंधक संजीव तिहाल, डीआईपीआरओ कुलदीप सिंह बांगड़, सिंचाई विभाग के एसई सतीश जनावा, डीडब्ल्यूओ स्वेता शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें