फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब वीडियो कांफ्रेंसिंग से होगी आतंकी टुंडा की पेशी

Fri, 22 Nov 2013 10:22 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के स्पेशल सैल द्वारा किला रोड और सब्जी मंडी में हुए बम धमाकों के आरोपी आतंकवादी अब्दुल करीम टुंडा को शुक्रवार को दोबारा से कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन


सीजेएम अश्वनी कुमार ने दिल्ली पुलिस की अर्जी पर अगली पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग पर करने की मंजूरी प्रदान कर दी है। अब दिल्ली पुलिस टुंडा को छह दिसंबर को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेश करेगी। वहीं, टुंडा के लिए अदालत परिसर में सुरक्षा बेहद कड़ी की गई थी। जिले की सीमा में प्रवेश करते ही जिला पुलिस की एक रिजर्व फोर्स भी सुरक्षा में तैनात थी।

1997 में किला रोड व सब्जी मंडी के पास दो धमाके हुए थे, जिसमें तीन लोग घायल हुए थे। इस मामले में दिल्ली आईबी की टीम ने एक आरोपी कासिम को गिरफ्तार किया था, जिसे 10 साल की सजा हुई थी। आरोपी ने बताया था कि अब्दुल करीम टुंडा भी इस मामले में शामिल रहा है। टुंडा की गिरफ्तारी के बाद पहले सोनीपत पुलिस ने 1996 में सोनीपत में दो स्थानों पर हुए बम ब्लास्ट में मामले में उसे प्रोडक्शन वारंट पर लिया था। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ था कि रोहतक में हुए ब्लास्ट में भी टुंडा का हाथ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें