फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: स्वास्थ्य कर्मियों ने सिविल सर्जन कार्यालय पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Fri, 07 Nov 2025 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
11-सिविल सर्जन कार्यालय पर सीएमओ डॉ. रमेश चंद्र को ज्ञापन सौंपते एसोसिएशन कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। स्वास्थ्य कर्मियों ने नेशनल स्वास्थ्य मिशन में कार्यरत बहुउद्देशीय स्वास्थ्य महिला कर्मचारियों की मांगों को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इसमें सिविल सर्जन के माध्यम से मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें एमपीएचईडब्ल्यू एसोसिएशन कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन रोहतक के जिला प्रधान विनोद हुड्डा, जिला सचिव संदीप गोस्वामी ने कहा कि नेशनल हेल्थ मिशन में कार्यरत बहुउद्देशीय महिला स्वास्थ्य कर्मियों की लंबित मांगें हैं- नियमितीकरण की नीति बनाना, पक्के कर्मचारियों की तर्ज पर 4200 वेतनमान देना, वर्दी भत्ता व यात्रा भत्ता, सेवानिवृत्त राशि की व्यवस्था करवाने के लिए राज्य कमेटी के आह्वान पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जिला सचिव संदीप गोस्वामी ने कहा कि कई वर्षों से बहुउद्देशीय स्वास्थ्य महिला कर्मियों की मांगें लंबित हैं।
इस प्रदर्शन मेें राज्य कार्यकारिणी से सुखविंदर, सर्व कर्मचारी संघ से राज्य सचिव और पटवारी कानूनगो प्रदेश अध्यक्ष जयबीर चहल, सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव मंजीत पांचाल, जिला प्रधान विनोद हुड्डा, जिला सचिव संदीप गोस्वामी, जिला उप प्रधान सतवंती, सांपला प्रधान विजय और अन्य ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें