फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाशों के स्वास्थ्य में हुआ सुधार

Sun, 23 Feb 2025 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
सुनारिया रोड स्थित बालचंद चौक पर पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश पीजीआई में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन

इनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। शनिवार को दोनों को वार्ड में भर्ती कर दिया गया। पुलिस व सीआईए को इन दोनों के ठीक होकर अस्पताल से छुट्टी मिलने का इंतजार है। इसके बाद इनसे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

वीरवार को नीरज और नवीन ने एक घंटे में तीन झपटमारी व लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इन्हें पुलिस ने शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे सुनारिया जेल रोड पर घेर लिया। बाइक पर पीछे बैठे नवीन ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो नवीन गोली लगने से घायल हो गया। नीरज बाइक से गिर गया। उसके पैर पर बाइक गिरने से फ्रैक्चर आ गया। घायलों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर पीजीआई में भर्ती कराया। यहां दोनों की हालत में सुधार बताया जा रहा है। दोनों को वार्ड में भर्ती कर लिया गया है। सीआईए-1 टीम इनके स्वास्थ्य में सुधार होना पर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें