नए बस स्टेड़ से शुकपूरा चौक की तरफ सड़क पर हादसे के दौरान टूटा पडा हेल्मेट ।
प्रेम नगर कट के सामने गुरुग्राम रोडवेज डिपो की बस ने बाइक सवार चिड़ी सीएचसी के हेल्थ इंस्पेक्टर को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद लोग इकट्ठा हो गए। सूचना मिलते ही न्यू बस स्टैंड चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक के पास से मिले दस्तावेजों से उसकी पहचान मेनपाल निवासी गांव चिड़ी के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और शव को पीजीआई ले गई। साथ ही आरोपी बस चालक सोनू कुमार, निवासी गोरखपुर निवासी फतेहाबाद को हिरासत में ले लिया गया। परिजनों ने पीजीआई पहुंचकर शिनाख्त की। परिजनों के बयान पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।
न्यू बस स्टैंड चौकी इंचार्ज बीरेंद्र सिंह ने बताया कि हादसा वीरवार शाम करीब साढ़े 5 बजे का है। सिरसा से गुरुग्राम की ओर जा रही गुरुग्राम डिपो की बस (एचआर 55 यू 5011), रोहतक बस स्टैंड से होते हुए सुखपुरा चौक की ओर जा रही थी, जब बस प्रेम नगर कट के पास पहुंची तो इसी दौरान बस के साथ चल रहे बाइक सवार को बस की टक्कर लग गई। टक्कर लगने से बाइक सवार अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। उसके सिर के ऊपर से बस के पिछले पहिये चढ़ गए। सिर कुचले जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि बाइक चालक ने हेलमेट भी पहना हुआ था, लेकिन बस के टायर सिर से गुजर जाने से हेलमेट भी चकनाचूर हो गया। मृतक के पास मिले दस्तावेजों से उसकी पहचान मेनपाल निवासी चिड़ी के रूप में हुई।
नए बस स्टेड़ से शुकपूरा चौक की तरफ सड़क पर हादसे के दौरान हुई युवक की मौत के बाद मौके पर जांच करती प?