रोहतक। हरियाणा सिविल सेवा (एचसीएस) 2023 बैच के अधिकारी शुभम ने वीरवार को रोहतक में सिटी मजिस्ट्रेट के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात की। उन्होंने जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।
शुभम इससे पूर्व मंडलायुक्त रोहतक के कार्यालय में ओएसडी, करनाल में चुनावों के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट, दादरी में उपायुक्त के ओएसडी तथा हरियाणा रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (एचआरईआरए) में सचिव के पद पर कार्य कर चुके हैं। उनके प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए उन्हें रोहतक में सिटी मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। झज्जर जिले के निवासी शुभम सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक हैं। संवाद