फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पीजीआई परिसर में नहीं लगेंगी रेहड़ियां, अवहेलना पर कार्रवाई

विज्ञापन
05सीटीके12..डॉ. एचके अग्रवाल, कुलपति। स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
रोहतक। स्वास्थ्य के मद्देनजर अब पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय परिसर के अंदर रेहड़ी नहीं आएगी। कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

पीजीआई परिसर में हजारों की संख्या में रोजाना मरीज अपनी स्वास्थ्य जांच कराने आते हैं, जो अनजाने और किफायती दाम के लिए खाना कई बार परिसर में रेहड़ी चालकों से खरीद लेते हैं। खुला खाना स्वास्थ्य के लिए बेहतर नहीं है। यही कारण है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने पीजीआई परिसर में रेहड़ी लगाने पर रोक लगाई है। वीरवार को आदेशों के बाद विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने मेडिकल मोड़ से पूरे पीजीआईएमएस परिसर का निरीक्षण किया।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने सुरक्षा अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं कि परिसर के अंदर कोई रेहड़ी नहीं आएगी। साफ सफाई के माध्यम से आधी बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। ऐसे में परिसर के अंदर गंदगी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसको लेकर अधिकारियों को भी आदेश दिए गए हैं कि वे समय-समय पर निरीक्षण करते रहें।
विज्ञापन








रेहड़ी चालक धूल मिट्टी और अनहाइजीनिक खाने की चीजें मरीजों व उनके परिजनों को परोसते हैं। इससे उनके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचता है। आमजन के स्वास्थ्य के मद्देनजर मेडिकल मोड़ परिसर के अंदर परिसर में रेहड़ी चालकों पर रोक लगाई गई है। आदेशों की अवहेलना हुई तो रेहड़ी चालकों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- डॉ. एचके अग्रवाल, कुलपति, यूएचएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें