फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: झूठे आरोप में पत्नी संग जेल भिजवाने पर दीपक ने बागपत में की थी जीजा-साले की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। बोहर के तिहरे हत्याकांड और बागपत में जीजा-साले की हत्या के बाद से फरार दीपक फुर्तीला की खेड़ी साध-नौनंद के पास मंगलवार को मुठभेड़ के दौरान मौत हो गई थी। उसकी मौत के बाद ग्रामीणों में रोष है। दीपक और उसकी पत्नी पारूल को एक शराब माफिया ने झूठा आरोप लगाकर जेल भिजवाया था। उसके बाद से वह कई बार जेल गया। इस बात की रंजिश से ही उसने बागपत में दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था। यह बात बुधवार को रोहतक पीजीआई के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे दीपक के परिजनों ने कही।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि दीपक शुरूआत में मारपीट और चोरी के आरोप में जेल गया था। इसके बाद उसकी दोस्ती शराब माफिया से हो गई। कुछ दिन बाद ही वह अपना शराब का काम करने लगा था। बालैनी के ग्रामीणों के मुताबिक कारोबार में कविंद्र और दीपक का पैसे के लेन देन को लेकर विवाद हो गया था। कविंद्र ने कई बार पुलिस से मुखबिरी कर दीपक को जेल भिजवाया था। इसके बाद दिल्ली में हुई चांदी लूट में दीपक और उसकी पत्नी को दिल्ली पुलिस ने जेल भेजा। इसके बाद से वह दोस्त से काफी खुंदक मानने लगा था। मौका मिलने पर बागपत में दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था। 3 अगस्त को उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर कविंद्र और उसके साले की हत्या कर दी। उसके बाद वह रोहतक में राहुल बाबा के साथ फरारी काटने लगा। राहुल बाबा का बदला लेने के लिए सुमित प्लोटरा के भाई सहित तीन की हत्या कर दी। उसी चक्कर में रोहतक आना-जाना बढ़ गया और पुलिस से मुठभेड़ में मारा गया।
17 मुकदमे दर्ज, मकान की हुई थी कुर्की

दीपक फुर्तीला पर के विरुद्ध 17 मुकदमे दर्ज हैं। अदालत से अनुमति मिलने पर उसके मकान की पूर्व में कुर्की की जा चुकी है। लेकिन इसके बाद भी दीपक ने एक साल में कई हत्याओं को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें