रोहतक। भिवानी रोड स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में राज्यस्तरीय प्रतिभा खोज स्पर्धा के पहले दिन सोमवार को 385 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। लोकगीत और लोक नृत्य में प्रतिभागियों ने हरियाणवीं संस्कृति की छटा बिखेरी। प्रतियोगिता में झज्जर, जींद, करनाल समेत 11 जिलों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
समग्र शिक्षा हरियाणा के तहत हुए कार्यक्रम के पहले दिन सांपला एसडीएम आनंद उत्सव मुख्य अतिथि तो मुख्य संयोजक समग्र शिक्षा जिला परियोजना समन्वयक बिजेंद्र हुड्डा रहे। प्रतिभागियों ने संगीत, नृत्य, दृश्य कला व नाट्य कला में प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इसमें कक्षा 6 से 8 और कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कक्षा 6 से 8वीं की एकल तो 9 से 12वीं कक्षा तक की समूह प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बिजेंद्र हुड्डा ने बताया कि सोमवार को 11 जिलों के प्रतिभागियों ने प्रस्तुतियां दी।
पहले दिन भिवानी, चरखी दादरी, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, जींद, करनाल, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक और सोनीपत के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मंगलवार को अंबाला, फरीदाबाद, फतेहाबाद, कैथल, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, नूंह, पलवल, पंचकूला, सिरसा व यमुनानगर की टीमें भाग लेंगी। प्रत्येक जिले से 35-35 विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। परिणाम 25 नवंबर को जारी किया जाएगा। संवाद
35...रोहतक के भिवानी रोड स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में राज्यस्तरीय प्
35...रोहतक के भिवानी रोड स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में राज्यस्तरीय प्