फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हरियाणा की महिला बैडमिंटन टीम ने स्वर्ण, पुरुष टीम ने रजत पदक जीता

Thu, 25 Dec 2025 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
नेशनल चैंपियनशिप 2025 में जीत के बाद मौजूद हरियाणा की पुरुष व महिला बैडमिंटन टीम। स्रोत : एसो.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। हरियाणा की पुरुष व महिला बैडमिंटन टीमों ने आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में आयोजित नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में बेहतरीन खेल प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। हरियाणा की महिला टीम ने स्वर्ण और पुरुष टीम ने रजत पदक जीता।

हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव अजय सिंघानिया ने बताया कि हरियाणा की महिला बैडमिंटन टीम ने फाइनल मुकाबले में मेजबान आंध्रप्रदेश को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। वहीं, पुरुष टीम ने भी तमिलनाडु के साथ कड़ा मुकाबला करते हुए रजत पदक जीता है।
विज्ञापन

हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन (एचबीए) के प्रधान देवेंद्र सिंह (सेवानिवृत्त आईएएस) व महासचिव अजय सिंघानिया ने खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने एचबीए की ओर से स्वर्ण पदक विजेता महिला टीम को दस लाख व रजत पदक विजेता पुरुष टीम को पांच लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

सिंघानिया ने बताया कि महिला टीम में उन्नति हुड्डा, अनमोल खरब, देविका सिहाग, गरिमा कुंडू, सान्वी अनेजा, अपूर्वा, साक्षी गहलावत, इशु मलिक, तन्नू मलिक और रिधि कौर तूर शामिल हैं। वहीं, पुरुषों की टीम में गगन, मनराज सिंह, गौतम अरोड़ा, मानव चौधरी, भारत राघव, आर्यन सप्पिया, मयंक राणा, आर्यन हुड्डा, पंकज और दिशांत अहलावत शामिल हैं। हरियाणा टीम के कोच रवि सिंगला हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें