रोहतक। विश्व हिंदू परिषद, बजरंंग दल ने बुधवार को भिवानी स्टैंड पर आतंकवाद का पुतला फूंका। साधु-संत व सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल रहे। बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हो रहे अत्याचार, नरसंहार और हिंदू युवक की नृशंस हत्या के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया। हाथों में भगवा ध्वज लेकर कट्टरपंथियों के विरुद्ध नारेबाजी की व इस्लामिक आतंकवाद का पुतला फूंका गया। इससे पहले यहां सभा की गई। मुख्य वक्ता तिलक राज ने कहा कि बांग्लादेश में इस्लामी उग्रवाद और कट्टरपंथी तत्व हिंदू समाज को निशाना बना रहे हैं। उपाचार्य कपिल पुरी ने कहा कि अब समय आ गया है कि समस्त हिंदू को एक होना होगा। महामंडलेश्वर अनभुतानंद ने कहा कि कट्टरपंथी तत्वों से कितना भी भाईचारा बना ले, उनके लिए हिंदू सिर्फ और सिर्फ चारा है। विरोध प्रदर्शन में जगदानंद, महंत थानेश्वर दास आदि संतों के अलावा चरणजीत खट्टर, राजीव मलिक, गुलशन निझावन, विजय चुग आदि शामिल रहे। संवाद