संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। 69वीं अंडर-19 राष्ट्रीय लड़कों की बास्केटबॉल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए हरियाणा ने रजत पदक जीता। यह प्रतियोगिता 2 से 6 जनवरी तक राजस्थान के बाड़मेर में आयोजित की गई। इसमें रोहतक जिले के दो खिलाड़ी आर्यन एवं सागर ने हरियाणा की जीत में अहम भूमिका निभाई।
मीडिया को-ऑर्डिनेटर डॉक्टर जनक राज ने बताया कि पहले लीग मैच में हरियाणा ने आईबीएसओ टीम को 72-36, दूसरे मुकाबले में चंडीगढ़ को 81-72, तीसरे लीग मैच में झारखंड को 62-25 से हराया।
प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हरियाणा ने छत्तीसगढ़ को 82-38, क्वार्टर फाइनल में पश्चिम बंगाल को 79-38 से हराया। सेमीफाइनल मुकाबला हरियाणा एवं दिल्ली के बीच बेहद रोमांचक रहा। हरियाणा ने 73 के मुकाबले 77 अंकों से विजय प्राप्त कर फाइनल में प्रवेश किया।
फाइनल में हरियाणा टीम का सामना राजस्थान से हुआ जिसमें कड़े एवं संघर्षपूर्ण मुकाबले में हरियाणा को 66 के मुकाबले 71 अंकों से हार का सामना करना पड़ा। आर्यन एवं सागर श्री राम यूनिवर्सल स्कूल भालौठ के विद्यार्थी हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक, जिला सहायक शिक्षा अधिकारी (खेल) संजय मलिक, एईईओ राकेश सिवाच सहित अन्य शिक्षा एवं खेल अधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों व कोच को हार्दिक दीं।