फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: चौधरी बंसीलाल स्टेडियम लाहली में हरियाणा बनाम केरल का क्रिकेट मैच, खराब मौसम के कारण हुई देरी

Wed, 13 Nov 2024 12:01 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

हरियाणा क्रिकेट टीम के कप्तान अंकित कुमार और केरल के कैप्टन सचिन बेबी ने पिच का हाल अंपायरों से जाना। इसके बाद दोनों ही ड्रेसिंग रूम में चले गए।
विज्ञापन
चौधरी बंसीलाल स्टेडियम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक में चौधरी बंसीलाल स्टेडियम लाहली में हरियाणा बनाम केरल के बीच एलीट ग्रुप सी रणजी के चार दिवसीय क्रिकेट मैच का बुधवार को कोहरे के कारण सुबह 11:30 बजे भी शुरू नहीं हो सका। मैच के लिए टॉस का समय सुबह 9 बजे और खेल  9:30 बजे होना था। लेकिन, कोहरे के कारण ब्रेक लग गया। 

विज्ञापन


बुधवार को दोनों अंपायर ने सुबह नौ बजे पिच का निरीक्षण किया। खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण अंपायर ने सुबह 11:30 पिच का निरीक्षण किया। मौसम साफ न होने के कारण अंपायर ने दोपहर 12:30 फिर से पिच का निरीक्षण करने का निर्णय लिया है। वहीं इससे पहले सुबह दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान में वॉर्मअप किया। हरियाणा क्रिकेट टीम के कप्तान अंकित कुमार और केरल के कैप्टन सचिन बेबी ने पिच का हाल अंपायरों से जाना। इसके बाद दोनों ही ड्रेसिंग रूम में चले गए।

यह हैं दोनों टीमों के खिलाड़ी
हरियाणा टीम के खिलाड़ी- अंकित कुमार (कैप्टन), निशांत सिंधू (वीसी), लक्ष्य दलाल, जयंत यादव, सुमित कुमार, मयंक सांडिल्य, कपिल हुड्डा, हिमांशु राणा, रोहित शर्मा, युवराज सिंह, धीरू सिंह, अमन कुमार, अंशुल कंबोज, अमित राणा, अजीत चहल।
विज्ञापन


केरल टीम के खिलाड़ी- सचिन बेबी (कैप्टन), रोहन कुन्नुमल, कृष्णा प्रसाद, जलज सक्सेना, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सलमान निजार, विष्णु विनोद, अक्षय चंद्रन, आदित्य सरवटे, बेसिल थंपी, एम डी निधेश, केएम आसिफ, नेदुमानकुझि बेसिल, शौन रोजर, बाबा अपराजित।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें