39...नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना होती हरियाणा की टीम। स्रोत : कोच
- फोटो : लखनऊ-महमूदाबाद हाईवे पर उड़ती धूल।
रोहतक। सब जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हरियाणा की टीम रविवार को सतबीर फुटबॉल अकादमी महम से रवाना हुई। यह प्रतियोगिता 27 अक्तूबर से 4 नवंबर तक अमृतसर, पंजाब में आयोजित की जाएगी।
हरियाणा की टीम टायर एक में नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेगी। हरियाणा की टीम का 6 दिवसीय नेशनल कैंप सतबीर फुटबॉल में लगा हुआ था। कोच दीपक ढाका, कोच विकास व टीम मैनेजर ने टीम को बधाई दी। हरियाणा का पहला मैच गोवा के साथ 28 अक्तूबर को, दूसरा मैच 30 अक्तूबर को पंजाब के साथ होगा। वहीं, तीसरा मैच एक नवंबर को केरल के है। हरियाणा की टीम में 20 खिलाड़ी शामिल हैं।