फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हरियाणा ने पहली पारी में 188 रन बनाए, रोहतक के निधीश गौर 47 रन व एक विकेट और तन्मय दो विकेट लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। कूच बिहार ट्रॉफी एलीट में हरियाणा व दिल्ली के मैच में रोहतक के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसमें निधीश गौर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 47 रन व एक विकेट लिया। वहीं, तन्मय ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए दो विकेट लिए व 9 रन बनाए।
यह मुकाबला दिल्ली के एयरफोर्स कॉम्प्लेक्स ग्राउंड पालम में खेला जा रहा है। रविवार को पहले दिन का खत्म होने पर दिल्ली ने तीन विकेट पर 74 रन बना लिए थे। हरियाणा ने पहली पारी में 188 रन बनाए।
विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करते हुए हरियाणा की शुरुआत अच्छी नहीं रही। हरियाणा का 20 के स्कोर पर पहला, 25 पर दूसरा व 53 रन पर तीसरा विकेट गिरा। इसके बाद निधीश गौर व गौरीश दहिया ने संभली हुई बल्लेबाजी की। 118 रन पर गौरीश का विकेट हरियाणा ने गंवा दिया व 133 पर निधीश के रूप में पांचवां विकेट गिरने के बाद कोई भी बल्लेबाज खास प्रदर्शन नहीं कर पाया।
विज्ञापन

पूरी टीम 188 रन पर ऑलआउट हो गई। हरियाणा की ओर से निधीश ने 47, गौरीश ने 38 व शमी ने 27 रन बनाए। दिल्ली की ओर से लक्ष्मण ने चार, परनित व प्रणव ने दो-दो विकेट लिए। दिल्ली ने पहली पारी में पहले दिन का खेल खत्म होने पर तीन विकेट के नुकसान पर 74 रन बना लिए थे। दिल्ली का प्रणव 17 व परनित 6 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें