फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी मैच में हरियाणा की पहली पारी 247 रन पर सिमटी

Fri, 06 Dec 2013 09:29 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लाहली स्थित चौ. बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार से रणजी ट्राफी के ग्रुप ए में हरियाणा और कर्नाटक के बीच मैच शुरू हुआ। हरियाणा की टीम पहले ही दिन 76.5 ओवर में 247 बनाकर ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन


हरियाणा के बल्लेबाज नितिन सैनी ने 109 रन बनाए। पहले दिन की समाप्ति तक कर्नाटक ने 4 ओवर में 18 रन बना लिए थे। कर्नाटक के बल्लेबाज एमए अग्रवाल तीन और केएल राहुल 10 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं।


लाहली स्थित चौ. बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में टॉस जीत कर्नाटक ने पहले फिल्डिंग करने का निर्णय लिया। हरियाणा के ओपनर बल्लेबाज राहुल दीवान व ए बरोत ने पारी की शुरुआत की। दोनों ही बल्लेबाजों ने संभल कर खेलते हुए टीम के स्कोर को 53 रन तक ही पहुंचाया था कि स्टुयर्ड बिन्नी ने हरियाणा को पहला झटका ए बरोत के रूप में दिया।
विज्ञापन


बरोत ने 6 चौकों की मदद से 35 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए सन्नी सिंह कुछ खास नहीं कर पाए और एक के निजी स्कोर पर पैवेलियन लौट गए। राहुल दीवान 23 रन बनाकर आउट हो गए। टीम की ओर से नितिन सैनी ने 11 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 109 रन और एस राणा ने 36 रन बनाए।

इसके अलावा कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया और पूरी टीम 76.5 ओवर में 247 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। कर्नाटक की तरफ से गेंदबाजी करते हुए स्टुयर्ड बिन्नी ने 15 ओवर में 43 रन देकर 3 विकेट, ए मिथुन ने 17.5 ओवर में 40 रन देकर 2 विकेट, एचएस शार्थ ने 19 ओवर में 68 रन देकर 2 विकेट, आरजी मोरे ने 18 ओवर में 57 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।


कर्नाटक की पहली पारी की शुरुआत एमए अग्रवाल व केएल राहुल ने की। कर्नाटक ने पहले दिन चार ओवर खेलकर 18 रन बना लिए थे। बल्लेेबाज एमए अग्रवाल 3 और केएल राहुल 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।
विज्ञापन


पहले दिन का स्कोर

हरियाणा पहली पारी 247 रन
कर्नाटका पहली पारी 4 ओवर में 18 रन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें