फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 लीटर पेट्रोल में 50 एमएल कम, मंत्री के सामने हुई मापतौल, कम मिलने पर कार्रवाई

Thu, 07 Jul 2016 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
मंत्री कर्णदेव कंबोज के सामने मापतौल विभाग के निरीक्षक ने की जांच - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कम पेट्रोल मापने के चलते जिले का एक पंप सील हो गया। प्रदेश के मंत्री कर्णदेव कंबोज ने लाखनमाजरा में अपने सामने तेल नपवाया। 5 लीटर पेट्रोल में 50 एमएल कम निकला तो मंत्री ने तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए। मापतौल विभाग के निरीक्षक ने तुरंत ही मशीन को सील कर दिया।
विज्ञापन


ध्यान रहे कि प्रदेश में उपभोक्ताओं की पेट्रोल पंप पर तेल कम देने संबंधी शिकायतें आ रही हैं। इस शिकायतों की तह तक जाने के लिए बुधवार को सूबे के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्णदेव कंबोज लाखन माजरा के दुर्गा ऑयल कंपनी के पेट्रोल पंप पर पहुंचे। उन्होंने अपने सामने ही पेट्रोल की माप करने के निर्देश दिए। मापतौल विभाग के निरीक्षक अजय दहिया ने जांच में पाया कि 5 लीटर पेट्रोल में 50 एमएल कम है। माप में तेल कम मिलने के बाद मंत्री ने मौके पर ही एक मशीन को सील करने के निर्देश दे दिए। इसके साथ ही आगाह किया कि प्रदेश में पेट्रोल पंपों की नियमित जांच करवाई जाएगी। अनियमितता और मापतौल में हेराफेरी पाए जाने पर पेट्रोल पंप मालिकोें के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के एएफएसओ राजाराम और सतीश दहिया भी मौजूद रहे।

बोले अधिकारी

पंप संचालक के एक पंप को सील किया गया है। संबंधित कंपनी को इसकी सूचना भेज दी गई है। जांच पूरी होने पर जुर्माना भी किया जाएगा। मंत्री ने आदेश दिए हैं कि पूरे जिले के पेट्रोल पंपों की जांच की जाए, जो भी गड़बड़ी करता पाया जाता है, उस पर कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सतीश दहिया, एएफएसओ, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें