फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट फोन की तरह चलेंगे एलईडी, व्हाट्स एप से लेकर वीडियो कॉलिंग की सुविधा

Tue, 04 Oct 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
नवरात्र के साथ ही फेस्टिवल सीजन की तैयारियों में जुटे व्यापारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नवरात्र महोत्सव के साथ ही फेस्टिवल सीजन की भी शुरुआत हो गई है। इस सीजन कारोबार अच्छा हो, इसके लिए व्यापारी भी तैयारियों में जुट गए हैं। कंपनियों ने भी आकर्षक ऑफर, छूट के साथ नए प्रोडक्ट और स्कीम के साथ बड़ी रेंज उतारी है। इससे इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट में ऑफर्स और खरीदारों का बूम आ गया है। कंपनियों ने स्मार्ट फोन की तर्ज पर स्मार्ट एलईडी भी लांच की है। इसे वाई-फाई के साथ जोड़कर ग्राहक बड़ी स्क्रीन पर व्हाट्स एप, फेसबुक और गूगल का लाभ उठा सकते हैं। स्काइप और डयू एप के जरिए अपने रिश्तेदारों व दोस्तों से वीडियो कॉलिंग भी कर सकेंगे।
विज्ञापन


फेस्टिवल सीजन को पूरी तरह से भुनाने के लिए सेमसंग, पैनासोनिक, गोदरेज, एलजी, सोनी, हायर, वीडियोकॉन जैसी कंपनियों ने आकर्षक ऑफर और डिस्काउंट के साथ अपने प्रोडक्ट के फीचर में भी बदलाव किया है। इसमें कंपनियों ने एलईडी की साउंड को पहले से बेहतर करने पर फोकस किया है। पहले एलईडी में 200 वॉट की साउंड होती थी जो अब 1200 वॉट के बूफर के साथ आ रही है। फ्रिज और वॉशिंग मशीन की वारंटी दो साल से बढ़ाकर पांच से दस साल तक कर दी है। एलईडी की डिमांड देखते हुए इनकी कीमतों में भी काफी कमी आई है। कंपनियों ने 55 इंच की एलईडी की कीमत को 95 हजार से घटाकर 55 हजार रुपये कर दिया है। इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट में ऑफर्स के साथ ग्राहकों की जेब के तहत हर रेंज में प्रोडक्ट उपलब्ध हैं। इसमें छह हजार रुपये से लेकर दो लाख रुपये की रेंज में एलईडी हैं।

40 इंच की एलईडी के साथ होम थिएटर है मुफ्त

शुभ मुहूर्त में प्रोडक्ट की खरीदारी के लिए ग्राहकों ने बाजार में आना भी शुरू कर दिया है। इससे बाजारों की रौनक पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई है। पेनासोनिक और सेमसंग के 40 व 50 इंच की एलईडी के साथ होम थिएटर मुफ्त दिया जा रहा है। माइक्रोवेव में 8000 से 30 हजार तक की रेंज में डिनर सेट निशुल्क दिया जा रहा है। फ्रिज और वॉशिंग मशीन पर 1500 से 10 हजार रुपये की छूट दी जा रही है। स्क्रैच कार्ड पर 500 से 50 हजार रुपये के ऑफर भी दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

- कृष्ण वर्मा, वर्मा एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, पालिका बाजार।

हर प्रोडक्ट पर है आकर्षक ऑफर

अक्तूबर में पूरे माह चलने वाले फेस्टिवल सीजन को भुनाने के लिए कंपनियों ने आकर्षक ऑफर दिए हैं। इसके लिए पूरी तैयारियां भी कर ली गई हैं। शोरूम में सभी कंपनियाें के प्रोडक्ट को अच्छी रेंज में लाया गया है। इस बार तो कंपनियों ने ऐसे फ्रिज लांच किए हैं, जिनके फ्रीजर को भी कंवर्ट कर सकते हैं। इसमें भी सामान रख सकते हैं।
- प्रीतपाल, पॉल एंड कंपनी, हुडा कांप्लेक्स।

फौजियों, पुलिस कर्मियों और बीएसएफ जवानों के लिए छूट

हिसार की सीएसडी कैंटीन और प्रदेश की अधिकृत इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों के सहयोग से फौजियों, पैरामिलिट्री फोर्स, पुलिस कर्मियों और बीएसएफ जवानों को विशेष छूट दी जा रही है। इस बार कंपनियों ने ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर दिए हैं। इसमें सेमसंग फ्रिज के साथ उपहार में टेबलेट दिया जा रहा है। साथ ही, एसी और वाटर हीटर पर फ्री इंस्टॉलेशन व दो सर्विस भी निशुल्क दी जा रही है। हम खुद भी स्क्रैच कार्ड के जरिए खूब सारे गिफ्ट हैंपर और ऑफर देंगे। यह ऑफर उन्हीं कंपनी के प्रोडक्ट पर दिया जाएगा। जिनकी ओर से कोई ऑफर नहीं दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

- महेंद्र अग्रवाल, श्री जी इलेक्ट्रॉनिक्स, हुडा कांप्लेक्स।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें