फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: मेरा बूथ सबसे मजबूत; कलानौर के अजय खुंडिया से पीएम ने की बातचीत, कही ये बात

Thu, 26 Sep 2024 10:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत कलानौर के अजय खुंडिया से पीएम ने बातचीत की। पीएम मोदी ने अजय खुंडिया से कहा कि जयनारायण खुंडिया के साथ काम किया है, कोविड काल में भी बात होती थी।  बोले कि चुनाव में बचे मात्र सात दिन, हरियाणा के कार्यकर्ता अपना बूथ जीतने का संकल्प लें।
विज्ञापन
अजय खुंडिया - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीरवार को मेरा बूथ-सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत कलानौर हलके के बूथ 131 के प्रभारी अजय खुंडिया से 12 मिनट तक फोन पर बात की। अजय पूर्व मंत्री जयनारायण खुंडिया के पौत्र हैं। मोदी बोले, जयनारायण के साथ उन्होंने काम किया है। कोविड काल में भी फोन पर उनसे बात की थी। जयनारायण कहते थे कि वे अपना बूथ नहीं हारेंगे।
विज्ञापन


गरनावठी गांव निवासी अजय खुंडिया के पास दोपहर 1:05 मिनट पर पीएम कार्यालय से फोन आया था। पीएम मोदी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री व हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी पिछड़े वर्ग से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है। कांग्रेसी जो घोषणाएं हरियाणा में कर रहे हैं, वे वादे कर्नाटक और तेलंगाना में पूरा नहीं कर पा रहे हैं। पूरे हरियाणा के कार्यकर्ता घर-घर जाकर कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें