फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार देगी दिल्ली के थोक कारोबारियों को बिजनेस सर्किट

Sun, 20 Sep 2015 02:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के थोक कारोबारियों को प्रदेश सरकार हरियाणा में ऐसा बिजनेस सर्किट देना चाहती है, जहां हर सुविधा उपलब्ध हो। प्रदेश सरकार की नजर दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाकों और तंग गलियों में चल रहे थोक कारोबारियों पर हैं, जिन्हें माकूल वातावरण देकर हरियाणा में लाने की तैयारी है। ‘अमर उजाला’ से खास बातचीत में प्रदेश के वित्त एवं उद्योग मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने इस योजना का खुलासा किया।
विज्ञापन


वित्त मंत्री ने बताया कि दिल्ली की खारी बावली, चावड़ी बाजार, किनारी बाजार जैसे तंग और आजादपुर जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में जो थोक कारोबार चल रहा है, उन्हें जीटी रोड पर स्थित सोनीपत और गन्नौर में लाने की योजना है। अलग-अलग थोक व्यापारी एसोसिएशन से बात चल रही है। इन्हें बाकायदा इन जगहों की सरकारी खर्च पर विजिट कराई गई है। इन एसोसिएशन को सरकार ये समझाने में लगी है कि वर्तमान और भविष्य में दी जाने वाली सुविधाओं के अलावा उन्हें यहां रुटीन में क्या फायदा मिलेगा। यदि योजना सिरे चढ़ती है तो लाजिमी तौर पर दिल्ली और हरियाणा दोनों को लाभ मिलेगा।
 
ये होगा हिमाचल और उत्तराखंड की आवक का लाभ
बकौल मंत्री हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब और जम्मू कश्मीर से फल सब्जियों की बड़ी खेप दिल्ली आजादपुर मंडी तक भीड़भाड़ और गन्नौर से 62 किलोमीटर की दूरी तय करने के  बाद पहुंचती है। वही सामग्री रास्ते में सुलभ ढंग से गन्नौर की अंतरराष्ट्रीय फल-फूल मंडी में कम खर्च पर उपलब्ध हो सकती है।
विज्ञापन

   
बहादुरगढ़ में फुटवियर की यूनिट
बहादुरगढ़ में पहले से फुटवियर का कारोबार चल रहा है। ऐसे में कई बड़ी कंपनियों से यहां यूनिट लगाने की बात चल रही है, इससे हरियाणा का राजस्व तो बढ़ेगा तो युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें