बंगलूरू में खेले जा रही प्रो-बास्केटबॉल के पहले ही सीजन में हरियाणा गोल्ड टीम ने अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराई है।
अब तक हुए अपने सभी छह मैच जीत कर टीम ने अपने पूल में टॉप पोजिशन बरकरार रखी है।
मंगलवार को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए हुए मुकाबले में हरियाणा ने पंजाब जैसे मजबूत टीम को हराया। सेमीफाइनल में अब पंजाब गोल्ड का मुकाबला पूणे से होगा।
प्रो- बास्केट बॉल में हरियाणा गोल्ड टीम के संरक्षण डॉ. डीएस ढुल ने बताया कि मंगलवार को पंजाब के साथ क्वार्टर फाइनल मुकाबला हुआ था। इसमें टीम ने पंजाब को 95-76 से हराया। बुधवार को खेले जाने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में हरियाणा गोल्ड टीम की टक्कर पूणे की टीम से होगी। अब तक खेले गए मुकाबलों में हरियाणा गोल्ड ही एक मात्र ऐसी टीम है जो अपने सभी मैच जीती है।
डॉ. ढुल का एमडीयू में स्वागत
डॉ. डीएस ढुल को खेलों को बढ़ावा देने के लिए अवॉर्ड मिलने पर एमडीयू में भी खुशियां मनाई गई। मंगलवार को डॉ. ढुल केयूनिवर्सिटी पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। स्पोर्ट्स बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. एनके अरोड़ा, बोर्ड केसदस्य डॉ. कृष्णा चौधरी, कृष्णकांत और डॉ. सतीश आहुजा सहित छात्र संगठनों की ओर से डॉ. ढुल का स्वागत किया गया।