फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अंडर-23 नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में हरियाणा का दबदबा, चार गोल्ड जीते

विज्ञापन
16-रोहतक के एमडीयू में नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप के शुभारंभ अवसर पर पहुंचने के बाद ​खिलाड़ियों के
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में चल रही अंडर-23 नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप के पहले दिन हरियाणा की पहलवानों का दबदबा रहा। हरियाणा की टीम ने 183 अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया। महाराष्ट्र 160 अंकों के साथ दूसरे और राजस्थान 113 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
चैंपियनशिप के पहले दिन 25 राज्यों से पहुंचीं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवानों ने मैट पर जोरदार प्रदर्शन किया। कुल 10 भार वर्गों में हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार दांव-पेच दिखाए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह मुख्य अतिथि रहे। अध्यक्षता हरियाणा कुश्ती संघ के अध्यक्ष रमेश बोहर ने की।
हरियाणा की कीर्ति, ज्योति, रीना, और सिमरन ने गोल्ड जीता
हरियाणा की कीर्ति ने 53 किलोग्राम, ज्योति ने 55 किलोग्राम, रीना ने 57 किलोग्राम और सिमरन ने 59 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। टीम को तीन रजत और दो कांस्य पदक भी मिले। अन्य भार वर्गों में 50 किलोग्राम में मध्यप्रदेश की प्रियांशी, 62 किलोग्राम में एसएससीबी की अंजलि, 65 किलोग्राम में चंडीगढ़ की खुशी रानी, 68 किलोग्राम में राजस्थान की अश्विनी, 72 किलोग्राम में महाराष्ट्र की अमृता और 76 किलोग्राम में महाराष्ट्र की वेदिका ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
खुशी और विशाखा के मुकाबले में दिखा रोमांच
65 किलोग्राम भार वर्ग में चंडीगढ़ की खुशी रानी और पंजाब की विशाखा के बीच मुकाबला काफी रोमांचक रहा। हाफ टाइम तक खुशी एक अंक से आगे थीं। पांचवें मिनट में उन्होंने विशाखा को दांव लगाकर घेरे से बाहर कर दिया जिससे उन्हें दो अंक मिले और मुकाबला एक मिनट पहले ही समाप्त हो गया।
विज्ञापन

16-रोहतक के एमडीयू में नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप के शुभारंभ अवसर पर पहुंचने के बाद खिलाड़ियों के

Next
AU ऐप में पढ़ें