फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मंडल स्तरीय विज्ञान क्विज के लिए पांच टीमों का हुआ चयन

Thu, 30 Oct 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटाो नंबर-13पीजी कॉलेज में जिला स्तरीय विज्ञान प्रश्नोतरी कार्यक्रम के दौरान छात्रों को संबो
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय में जिलास्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन वीरवार को किया गया। इसमें जिले के 12 कॉलेजों की 19 टीमों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों का स्क्रीन टेस्ट किया गया। इसके आधार पर 8 टीमों का चयन मुख्य क्विज राउंड के लिए किया गया।गुरुग्राम में आयोजित होने वाली मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए पांच टीमों का चयन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. सतीश सैनी ने बताया कि मुख्य प्रतियोगिता के चार राउंड रहे जिसमें नॉलेज, एक्टिविटी, विजुअल और रैपिड फायर में संपन्न हुई। चारों राउंडों के संयुक्त अंकों के आधार पर शीर्ष पांच टीमों का चयन गुरुग्राम में आयोजित होने वाली मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला उच्च शिक्षा अधिकारी महेंद्रगढ़ एवं प्राचार्य राजकीय कॉलेज महेंद्रगढ़ डॉ. पूर्ण प्रभा रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों से विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान आज के जीवन का अभिन्न हिस्सा है और इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच व जिज्ञासा को प्रोत्साहित करती हैं।
विज्ञापन

कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. हवा सिंह ने सभी प्रतिभागियों और अतिथियों का स्वागत करते हुए परिषद का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों में ज्ञानवृद्धि और प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करते हैं।
क्विज मास्टर की भूमिका डॉ. पलक ने दक्षता और स्पष्टता के साथ निभाई, जबकि डॉ. पारुल ने स्कोरर के रूप में सभी टीमों के अंक सावधानीपूर्वक संकलित किए। आयोजन समिति के सदस्य डॉ. सतपाल सुलोदिया, डॉ. विजेंदर, डॉ. गोबिंद, डॉ. धवनीत, डॉ. धीरज, डॉ. प्रियंका और डॉ. ज्योति जिंदल के सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर कॉलेज का समस्त स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें