फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रोहतक ने लगाई 10 पायदान की छलांग, प्रदेश में पाया 8वां स्थान

Wed, 14 May 2025 03:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
.हरियााणा शिक्षा बोर्ड का परिणाम आने के बाद छात्रों को मिठाई ​खिलातें प्राचार्य जेएस बूरा। स्रो
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से मंगलवार को जारी हुए कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में जिले के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन दिखाया। प्रदेश की सफलता सूची में रोहतक ने पिछले साल के मुकाबले 10 पायदान की छलांग लगाते हुए 8वां स्थान हासिल किया है। पिछले वर्ष प्रदेश में जिले का 18वां स्थान रहा था।
विज्ञापन

जिले में इस साल 12वीं में पास होने वाले बच्चों का प्रतिशत 88.76 रहा है। परीक्षा में कुल 6,947 विद्यार्थी बैठे थे। इनमें से 6,166 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। 608 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई और 173 फेल भी हो गए। इस वर्ष 12वीं का परिणाम पिछले साल के मुकाबले पांच फीसदी बढ़ा है। 2024 में 83.74 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे।
मंगलवार दोपहर परीक्षा परिणाम जारी होते ही छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यार्थी मिठाई लेकर शिक्षकों के पास पहुंचने लगे। देर शाम तक यह सिलसिला जारी रहा। अच्छे अंकों से विद्यार्थियों के पास होने से अभिभावकों और शिक्षकों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। कई स्कूलों में जश्न का माहौल रहा।
विज्ञापन






ओपन स्कूल में बेटियों ने बाजी मारी, प्रदेश में रोहतक दूसरे नंबर पर

हरियाणा ओपन स्कूल के नतीजों में बेटियों ने बाजी मारी। इस परीक्षा में कुल 260 परीक्षार्थी बैठे थे, जिसमें 120 पास हो गए। इनका परीक्षा परिणाम 46.15 प्रतिशत रहा। ओपन स्कूल के नतीजों को देखें तो पानीपत के बाद रोहतक प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा। पानीपत का परिणाम 46.72 प्रतिशत रहा है। इस परीक्षा में जिले के 181 छात्रों नेो परीक्षा दी थी, जिसमें 82 पास हुए। इनका पास प्रतिशत 45.30 रहा। वहीं, 79 छात्राओं में से 38 उत्तीर्ण हो गईंं। इनका पास प्रतिशत 48.10 रहा। यह छात्रों के मुकाबले करीब तीन फीसदी ज्यादा है।



-

221 प्राइवेट परीक्षार्थियों में से 136 पास
स्कूल न जाकर प्राइवेट तौरपर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों का आंकड़ा भी प्रथम श्रेणी तक पहुंच गया है। जिले से इस बार 221 विद्यार्थियों ने प्राइवेट परीक्षा दी थी, जिसमें 136 पास हो गए। 85 विद्यार्थी सफल नहीं हो सके। यहां उत्तीर्ण होने वालों का प्रतिशत 61.54 रहा।



जिले का परीक्षा परिणाम पिछले वर्ष के मुकाबले बहुत अच्छा रहा है। यह सराहनीय है। इसके लिए सभी ने मिलकर प्रयास किया और उसका ही यह सुखद नतीजा आया है। इस वर्ष और कड़ी मेहनत की जाएगी, ताकि रोहतक का प्रदर्शन और बेहतर हो सके।
विज्ञापन

- मंजीत मलिक, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें