फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हरियाणा एड्स कंट्रोल सोसाइटी के कर्मचारियों ने की नारेबाजी

विज्ञापन
07सीटीके03..पीजीआई में बुधवार को हड़ताल के दौरान प्रदर्शन करते हरियाणा स्टेट इट्स कंट्रोल वेलफे
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा एड्स कंट्रोल सोसाइटी की हड़ताल के सातवें दिन सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर कर्मचारियों ने जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बुधवार को तीज के मौके पर भी काफी संख्या में कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए। इसमें तीज व्रत करने वाली महिला कर्मचारी भी शामिल रहीं। उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि सरकार के सौतेले व्यवहार की वजह से हड़ताल करने को मजबूर हुए हैं। क्योंकि, एड्स डिपार्मेंट सबसे पहले शुरू हुआ। टीबी, आरसीएच, आरबीएसके के बाद में शुरू हुई एनएचएम डिपार्टमेंट बनाकर उनको सर्विस बाय लॉज दिया गया और एड्स कंट्रोल सोसाइटी के कर्मचारियों को छोड़ दिया गया। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार उनकी मांगों को जल्द पूरा करे।
विज्ञापन

ये हैं मांगें
-एनएचएम की तर्ज पर सर्विस बाय लॉज दिए जाएं।



-कर्मचारियों को पड़ोसी राज्य दिल्ली की भांति स्टेट शेयर दिया जाए।

-सभी कर्मचारियों को अन्य भत्ते जैसे ईपीएफ आदि दिए जाएं।



-सरकार कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने की पॉलिसी बना रही है तो वह नियमित करने की पॉलिसी में एड्स कंट्रोल सोसाइटी के कर्मचारियों को भी डालें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें